फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी नहीं मिलने से आहत था वेदांत

Fri, 10 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा में रह रहे बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 23 वर्षीय वेदांत शाही की मौत से गांव का माहौल गमगीन है। घटना की सूचना के बाद पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा गया हुआ है।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वेदांत शाही (23) पुत्र विनय शाही ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में रहकर नौकरी की तलाश कर रहा था।
बुधवार की शाम करीब छह बजे वह सोसायटी की 21वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। रिसेप्शन की छत पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सुबह साक्षात्कार देने गया था। दोपहर में उसने परिजन से फोन पर बातचीत में बताया था कि उसका चयन नहीं हुआ है। उसने शाम तक कमरे पर लौटने की बात कही थी, मगर कुछ घंटे बाद उसके आत्मघाती कदम उठाने की सूचना परिवार को मिली।
विज्ञापन

मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस : वेदांत के कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और अंतिम बातचीत की जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
कठिन परिस्थितियों में पढ़ाया इकलौते बेटे की मौत से परिवार बेहाल : वेदांत अपने माता-पिता की इकलौती बेटा था। पिता विनय शाही किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
परिवार वालों ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में बेटे को पढ़ाया-लिखाया था और उम्मीद थी कि वह परिवार का सहारा बनेगा, मगर उसकी असामयिक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बेटे के निधन से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटी बहन भी बदहवास है।
गांव के प्रिंस शाही ने बताया कि वेदांत मेधावी छात्र था। प्रारंभिक शिक्षा देवरिया से पूरी करने के बाद उसने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह नौकरी कर रहा था और बेहतर अवसर की तलाश में ग्रेटर नोएडा गया था। उसके व्यवहार और प्रतिभा के कारण गांव के लोग भी उसे उज्ज्वल भविष्य वाला युवा मानते थे।
चाचा अजय कुमार शाही ने बताया कि वेदांत के इस कदम से पूरा परिवार स्तब्ध है। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। अचानक ऐसा क्या हुआ? यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें