फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंजाब में चोरी करने का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
वेदांत की फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब में चोरी करने के तीसरेआरोपी को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से 2,260 रुपये बरामद किए गए हैं। उसके दो साथी पहले ही देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जीआरपी देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर मुहद्दा गांव निवासी छट्टू पासवान उर्फ छोटे पासवान (20) को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के 2,260 रुपये बरामद हुए हैं। इस संबंध में जीआरपी थाना देवरिया में दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पंजाब के जालंधर जिले में एक घर में चोरी की थी। चोरी के बाद मिले कीमती सामान और नकदी को तीनों ने आपस में बांट लिया था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके हिस्से में आए अधिकतर रुपये वह खर्च कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें