रुद्रपुर। नगर के डीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड और आजमगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
मंगलवार को हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने आजमगढ़ की टीम को 2-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ का भाजपा नेता कौशल किशोर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले राउंड के मैच में एक गोल भी नहीं हुआ। मध्यांतर के बाद उत्तराखंड के सेंटर फारवर्ड साहिल ने साथी खिलाड़ी से मिले पास को दिशा देकर पहला गोल किया। दस मिनट के बाद साहिल ने ही दूसरा गोल मारकर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। आजमगढ़ की टीम मुकाबला हार गई। इस अवसर पर राणाप्रताप सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, जयरतन चौरसिया, विष्णु जायसवाल, विजय मोहन निगम, शिव कृपाल पाण्डेय, संजय कुमार यादव सज्जाद अली, रमेश पासवान व अन्य मौजूद रहे। बुधवार को नेपाल और कप्तानगंज के बीच मैच खेला जाएगा।