फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समिति के गोदामों से यूरिया गायब, किसान परेशान

Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। मानसूनी बारिश के बाद किसानों में यूरिया की मांग बढ़ गई है। इस बीच समितियों के गोदामों से यूरिया गायब हो गई है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र में बजराटार महुअवा, सोनहुला रामनगर, सोहनरियां, परासखाड़, सुंदरपुर (बसंतपुर धूसी), कंचनपुर (कोंहवलिया) कुल छह साधन सहकारी समितियां हैं।
बारिश के बाद धान सहित खरीफ की फसलों के लिए किसानों को यूरिया की जरूरत है। सोहनरिया, बजराटार महुअवा, परासखड़ समिति पर यूरिया नहीं है। यही हालत अन्य समितियों की है।
विज्ञापन

समितियों पर यूरिया नहीं होने से किसान महंगे दाम पर निजी दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान हसनैन खान, बैरिस्टर यादव, रामनरेश कुशवाहा, गोविंद चौहान, प्रभावती देवी, छेदी सिंह, नारद कुशवाहा आदि ने बताया कि बारिश के तत्काल बाद धान और गन्ने की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है, मगर किसी भी सरकारी गोदाम पर खाद उपलब्ध नहीं है।
सोहनरिया, बजराटार महुअवा और सोनहुला रामनगर के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से यूरिया खत्म है। सात दिन पहले रुपये जमा किए गए हंै, मगर खाद नहीं आई है।
विज्ञापन

संभावना है कि जल्द ही गोदामों पर यूरिया आ जाएगी। दूसरे सचिव जितेंद्र मद्धेशिया से मोबाइल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें