फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लो वोल्टेज पर गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा

Mon, 15 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली में कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित वार्ड वासियों ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे भीषण गर्मी में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड में वोल्टेज इतना कम हो गया है कि पंखे, कूलर, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। वार्ड की करीब एक हजार से अधिक आबादी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही है।
वार्डवासियों ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर डॉ. पी.के. श्रीवास्तव के आवास के समीप स्थापित था, तब बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की स्थिति सामान्य रहती थी। लेकिन ट्रांसफार्मर को टाउन एरिया कार्यालय के पास स्थानांतरित किए जाने के बाद से लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सभासद हरिश्चंद्र कुमार, सभासद अशोक गुप्ता, सतेन्द्र यादव, अमन, योगेश, सन्नी सिंह आदि ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने पर एसडीओ और जेई फोन तक नहीं उठा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी रामप्रवेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की जांच कर समस्या को सुना और उसे पुराने स्थान पर दोबारा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।कर्मचारी के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें