फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के निवासी संजय कुमार की तहरीर पर न्यायालय के आदेश के बाद पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संजय ने आरोप लगाया है कि उनके पिता एवं चाचा ने वर्ष 1958 में पुश्तैनी भूमि का वैध बैनामा कराया था, जिसके बाद से उनका परिवार लगातार उस जमीन पर काबिज है। आरोप है कि वर्ष 2024 में परमा पुत्र सुदामा (अब मृतक) ने विजय, अजय कुमार, राकेश कुमार, आर्यन मोदी और हरिकेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा लिया। संजय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें