फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपी पुलिस को नहीं लग रही भनक बिहार में पकड़ी जा रही शराब की खेप

Wed, 11 Jun 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी का धंधा जोरों पर है। बाॅर्डर एरिया के कई गांवों से रोजाना शराब की तस्करी हो रही है। सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग से होने वाली तस्करी में अधिकांश तस्कर यूपी के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी से शराब पार कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी और बिहार को जोड़ने वाले सलेमपुर मैरवा मार्ग पर बनकटा थाना क्षेत्र का रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी और इससे लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर बिहार की धरनीछापर पुलिस चेकपोस्ट स्थित है।
पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखा जाए तो धरनीछापर चेकपोस्ट पर कई बार शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि उसी रास्ते से होकर आने के बावजूद रामपुर पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों को तस्करी की भनक भी नहीं लगी। धरनीछापर चेकपोस्ट पर बिहार पुलिस ने चार दिसंबर 2024 को एक ट्रक से 297 पेटी, मठिया मोड़ से बिहार के ही गुठनी थाना ने 180 लीटर, 23 अगस्त 2024 को धरनीछापर से ही चार बाइक व एक तस्कर के साथ 507 ली, 20 अगस्त 2024 को ताली मठिया से दो अलग अलग खेप में स्काॅर्पियो व दो तस्कर के साथ 540 लीटर शराब पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य चारपहिया वाहन में रख कर बिहार ले जाई जा रही 378 ली शराब के साथ दो तस्कराें को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कुछ उदाहरण हैं।
इसके अलावा भी बिहार पुलिस ने पिछले साल कई बड़ी खेप पकड़ी, लेकिन यूपी पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें