फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

Mon, 16 Feb 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को किया गया। वहीं बाकी बचे परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे गए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में 1.15 लाख परीक्षार्थीं पंजीकृत हैं। इसके लिए जिले के 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनकी परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापकों की जिला स्तरीय बैठक में दिए गए आदेश के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य सोमवार को किया गया।
राजकीय इंटर काॅलेज समेत कुछ परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें कक्ष निरीक्षक के रूप में परीक्षा कराने की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की जांच और परीक्षा के दौरान नकल पर गहन नजर रखने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें