बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सोमवार को लवरछी वार्ड में स्वच्छता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चिकित्सक डाॅ. अमित राय ने कहा कि स्वच्छता केवल बाह्य आचरण नहीं, बल्कि आंतरिक संस्कार है। जब व्यक्ति स्वच्छता को जीवनशैली बनाता है। तभी स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। संवाद