फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : माध्यमिक विद्यालयों के डेटा का सत्यापन शुरू

Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के डेटा का सत्यापन शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 15 विद्यालयों के संसाधन का भौतिक सत्यापन विभिन्न टीमों ने किया। इसके साथ केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया दूसरे चरण में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन

जिले में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 546 विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया दूसरे चरण में प्रवेश कर गई है। बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों से पोर्टल पर डेटा अपलोड करवाने के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में गठित तहसीलवार टीमों को सत्यापन का काम सौंप दिया है। पहले दिन पांचों तहसीलों की टीमों ने करीब 15 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। टीमों ने इसकी रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। 17 नवंबर तक सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाना है।
अंतिम तिथि बीतने के बाद भी 165 विद्यालयों का विवरण अपूर्ण :उप्र माध्यमिक परिषद के पोर्टल पर माध्यमिक विद्यालयों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय थी। इसके बीतने के बाद भी 165 विद्यालयों ने विवरण अपलोड नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय विद्यालय के संचालकों और प्रधानाचार्यों से संपर्क कर कार्यालय बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करवाने का काम करता रहा। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें