देवरिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रदेश की 16 संवेदनशील केंद्रों की सूची में देवरिया जिला भी शामिल है। इससे जिले में परीक्षा को लेकर विभाग सतर्कता बरत रहा है। सीसीटीवी कैमरों से लेकर हर उपायों को बारीकी से परखा जा रहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1.15 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन केंद्रों को हर तरह से परखा जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इनकी गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ ने तीन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची में डाल दिया है।
इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल गई है। इसके चलते देवरिया जिला विभाग के संवेदनशील केंद्रों की सूची में आ गया है। इसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है। इन केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हर कैमरे के एंगल और तस्वीरों की सुस्पष्टता की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं।