यूपी और बिहार प्रांतों के प्रशासनिक अधिकारियों की हुई समन्वयक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। उत्तर प्रदेश और बिहार के सटे जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रतापपुर चीनी मिल के डाक बंगले में हुई। इसमें चुनाव और कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।
बैठक में चुनाव के दौरान दोनों प्रांतों के सभी थानों के टॉप टेन अपराधियों तथा अराजक तत्वों को चिह्नित करने और उन पर कार्रवाई किए जाने पर समन्वय स्थापित किए जाने की सहमति बनी। ताकि वे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा न कर सकें।
बैठक में एडीएम प्रशासन देवरिया गौरव श्रीवास्तव, सीडीपीओ सिवान सदर अजय कुमार सिंह, एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल, सलेमपुर गिरीश कुमार, एसडीएम सिवान सुनील कुमार, हथुआ अभिषेक कुमार, सीओ भाटपाररानी एसपी सिंह, तहसीलदार भाटपाररानी चंद्रशेखर वर्मा सहित बॉर्डर एरिया के सभी स्थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।