फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्वांचल की मेघदूत यात्रा नृत्य नाटिका देख दर्शक रोमांचित

Tue, 20 Feb 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर मेदीपट्टी में पुर्वांचल की मेघदूत यात्रा का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहा नौ दिवासीय शिव शक्ति महायज्ञ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल की मेघदूत यात्रा नृत्य नाटिका देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। मेघ के माध्यम से पूर्वांचल की संस्कृति को कलाकारों ने बखूबी दिखाया। पूर्वांचल के शादी, विवाह, खेती-बाड़ी देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ में सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने कालिदास के उपन्यास मेघदूत पर आधारित मेघदूत की पूर्वांचल यात्रा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। मेघ के माध्यम से कवि ने पूर्वांचल की संस्कृति को दिखाकर दर्शकों को कभी हंसाया तो कभी रोने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि इस नृत्य नाटिका की शुरुआत में पुष्प लाने में देर होने से कुबेर नाराज होते हैं। यक्ष को यक्चिनी की याद में वर्ष भर तड़पने का श्राप दे देते हैं। श्राप की वजह से दोनों वर्षों तक अलग रहते हैं।
इसी तरह कलाकारों ने वर्ष भर में होने वाले त्योहारों भैया दूज, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा आदि को नृत्य के माध्यम से दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संगम सलेमपुर रंगमंच के डायरेक्टर मानवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल की मेघदूत यात्रा के माध्यम से हमलोग अपनी संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

कलाकारों में मुख्य रूप से नवनीत जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, सन्नी सिंह, पंकज कुमार, सुमित श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, धानी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सीलम राव, रितिका सिंह, पूर्णिमा आनंद, मोनी, प्रियंका आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें