फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ युवकों ने कैमरामैन को मारपीट कर 30 हजार रुपये छीने

Wed, 04 Jun 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। बरात से दूल्हे के साथ घर लौट रहे कैमरामैन को कुछ मनबढ़ युवकों ने मंगलवार की सुबह मारपीट कर उससे 30 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के यशवंत यादव के घर से सोमवार को महुआडीह के भुजौली गांव में गणेश यादव के घर बरात गई थी। मंगलवार की सुबह जब बरात वापस आ रही थी तो कैमरामैन दूल्हे के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरामैन ने बताया कि शहबाजपुर गांव के पर दो बाइक पर सवार कुछ युवक पहुंचे और उसे मारने-पीटने लगे और बाइक पर बैठाकर लेकर चले गए।
इसी बीच उसके अन्य साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तभी कैमरामैन के साथियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे मारपीट कर बैजनाथपुर चौराहे पर छोड़ कर भाग गए है । पुलिस वहां भी पहुंच गई और कैमरामैन को अपने साथ थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को अपना नाम सूरज निवासी पौटवा, थाना कोतवाली, जिला कुशीनगर बताया। पीड़ित ने 30 हजार रुपये छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें