फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को कराया बंद

Sun, 26 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के ग्राम पंचायत मुसहरी में बिना नाम के गैर मान्यता संचालित हो रहे स्कूल को शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद करा दिया। स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब न देने पर स्कूल संचालक पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा क शिकायत मिल रही थी कि उक्त विद्यालय न तो शिक्षा विभाग से पंजीकृत है और न ही मान्यता प्राप्त है। फिर भी वहां कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई हो रही है। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बीईओ ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन वैध मान्यता से संबंधित कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर उन्होंने विद्यालय को बंद करा बच्चों की छुट्टी करा दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया और भविष्य में विद्यालय संचालित पाए जाने पर आरटीआई के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें