बरहज। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस में आए एसपी अभिजीत आर शंकर ने फरियाद सुनने के बाद सरयू नदी तट पर पहुंच सवान में जल भरने के लिए जुटने वाले कांवड़ियों के सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी ली। इससे पहले एसपी अभिजीत आर शंकर और तहसीलदार अरुण कुमार ने थाना परिसर में फरियाद सुनी। इस दौरान पुलिस के दो और राजस्व के पांच सहित कुल सात मामले आए। इसमें दो पुलिस और एक राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। संवाद