फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित चार स्कूल बंद कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता संचालित चार स्कूल बंद कराए
विज्ञापन

रुद्रपुर। अवैध तरीके से संचालित प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। नगर में बिना मान्यता के संचालित चार स्कूलों को बंद कराया गया। विभाग की कार्रवाई से अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्कूल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। बीईओ ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त किए दोबारा स्कूल खुला पाए जाने पर मकान सीज कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने चौहट्टा वार्ड में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की मान्यता की जांच की। यहां स्कूल में मौजूद शिक्षक मान्यता के कागज नहीं दिखा पाए। स्कूल से बच्चों को घर भेजवा दिया गया। मस्जिद वार्ड में ओपीएस मांटेसरी स्कूल टीनशेड में संचालित हो रहा था। स्कूल में कोई भी कागजात दुरुस्त नहीं मिला। मोहल्ले में ही बंगाल ब्लूमर्स स्कूल चल रहा था। स्कूल की मान्यता दूसरा भवन दिखा कर ली गई थी, जबकि अन्य जगह चल रहा था। प्रबंधक को चेतावनी देकर स्कूल को तत्काल बंद करा दिया गया। उद्देश्य पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को घर भेजने के बाद प्रबंधक को मान्यता लेकर ही स्कूल संचालित करने का नोटिस दिया गया। बीईओ ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के बाद उसमें पढ़ने वाले छात्रों का नजदीक के परिषदीय स्कूलों में एडमिशन कराया जा रहा है। क्षेत्र में सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद कराए जाएंगे। बंद कराए जाने के बाद भी स्कूल खुले पाए गए तो प्रबंधक और मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें