फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरदार पटेल की जयंती पर सलेमपुर में निकली एकता यात्रा

Fri, 21 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। विधानसभा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम रहीं। पदयात्रा नवलपुर से शुरू हुई तथा सलेमपुर मुख्य मार्ग स्थित डाक बंगले पर समाप्त हुई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग तथा विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं एवं स्काउट गाइड्स भी शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सरदार पटेल के कार्यों की चर्चा की। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक कुंज बिहारी सिंह एवं सहसंयोजक अभिषेक जायसवाल रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अभय सिंह, संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ब्रजेश धर दूबे, जटाशंकर दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें