फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू से अज्ञात महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव तुर्तीपार रेलवे पुल के 200 मीटर दक्षिण सरयू नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने देखा। मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर मईल पुलिस और बलिया जिले के उभांव थाना की पुलिस भी पहुंची और शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन ज्यादा दिन से पानी में होने के कारण सड़ चुके शव की पहचान नहीं हो सकी। बरहज में पांच दिन पूर्व पीपा पुल से नदी में गिरकर लापता व्यक्ति के परिजन भी पहुंचे लेकिन पहचानने से इंकार कर दिया। बलिया जिले के क्षेत्र में होने के कारण उभांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। बलिया जिले के उभांव थाने के इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि एक महिला का अज्ञात शव नदी में मिला है। पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें