फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, लदा गुटका आग लगने से जला

Fri, 01 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर धरनी छापर गांव के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गुटका लदा था जो आग में जल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान एक पहिया ब्रस्ट हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। लहराता हुआ ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
इसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जब तक आग बुझी, उस पर लदा सारा गुटखा जलकर राख हो गया था। ट्रक में आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें