फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू कार ने टेंपो में मारी टक्कर, सात घायल

Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू अर्टिगा कार ने सवारी लेकर जा रहे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



हादसा गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर एक हॉस्पिटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो देवरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बेकाबू अर्टिगा कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से निकालकर पुलिस को सूचना दी।
घायलों में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत के साहू टोला आनंद नगर निवासी धर्मेंद्र कनौजिया (36), उनकी पत्नी साधना कन्नौजिया (32), पुत्र किशन (5), रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मांगकोडर गांव निवासी शशिकपूर कन्नौजिया (19), बलिया जिले के मालीपुर नगौरा गांव निवासी सत्यम पांडेय (16), महुवानी चौराहा निवासी सत्यम चौहान (18) तथा खुखुन्दु थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी बिंदा देवी (36) शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि सभी लोग अलग-अलग स्थानों से देवरिया होते जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने पुरवां चौराहे के पास घेराबंदी कर चालक समेत कार को पकड़ लिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।


शाम को बैतालपुर की तरफ से आ रही कार और टेंपो बीच औरा-चौरी ढाले के पास टक्कर हो गई। आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


-सत्येंद्र कुमार राय, सीओ रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें