फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्डों में कैंप लगाकर होगी हाउस टैक्स की वसूली

Mon, 11 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया में गृहकर जलकर के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए नगरपालिका ने वार्डवार रोस्टर जारी किया है। अब लोग अपने वार्डाें में ही निर्धारित तिथि को कैंप में जाकर गृहकर जलकर जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें नगर पालिका कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


यह कैंप आगामी 18 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेंगे। इन कैंपों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कर्मचारी मौजूद रहेंगे। भवन स्वामी खुद अपने मकान की गणना कर फॉर्म भर सकते हैं और मौके पर ही गृहकर और जलकर जमा कर सकते हैं। साथ ही दुकानों और एमएलपी लैंड के किराए भी इन्हीं कैंपों में जमा किए जा सकेंगे।

रोस्टर के अनुसार 18 और 19 मई को सिंधीमिल कॉलोनी के लिए श्याम मंदिर के पास और राम गुलाम टोला वार्ड के लिए गोसाईं मंदिर के पास कैंप लगेगा। इसके बाद 20 और 21 मई को राम गुलाम टोला पूर्वी के लिए देवरिया टेंट हाउस व डॉ. गोपाल गुप्ता के मकान के पास और रौनियारी मोहल्ला के लिए तहसील गेट व पिंक शौचालय के पास कैंप आयोजित होंगे। 22 और 23 मई को राघवनगर पूर्वी में इशारा पब्लिक स्कूल व हनुमान मंदिर के पास और देवरिया रामनाथ उत्तरी में दानवीर बाबा स्थान के पास कैंप लगेंगे। नई बाजार और आजाद नगर के लिए 25 व 26 मई को कैंप लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 27 और 29 मई को गरुलपार में विजय टाकीज के पास और न्यू कॉलोनी उत्तरी में छोटे पार्क के पास शिविर लगेगा। मई माह के अंत में 30 मई और 1 जून को अम्बेडकर नगर और चकियां वार्ड में कैंप लगेंगे। जून की शुरुआत में 2 और 3 जून को देवरिया खास और मुंशी गोरखनाथ टोला में शिविर आयोजित होंगे। उमानगर और राघवनगर पश्चिमी के लिए 4 और 5 जून का दिन तय किया गया है, जबकि आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर भुजौली कॉलोनी के लिए 6 और 8 जून को भुजौली चौराहा स्थित नगर पालिका दुकान के पास कैंप लगेगा। 6 और 8 जून को देवरिया रामनाथ दक्षिणी में दीप नारायण मणि के घर के सामने सती माई स्थान के पास कैंप लगेगा। इसके बाद 9 जून को भटवलिया वार्ड के लिए काली मंदिर व 10 जून प्राथमिक विद्यालय के पास और बांस देवरिया के लिए जलकल गेट के पास शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

अभियान के अगले चरण में 11 को न्यू कॉलोनी दक्षिणी में दीनदयाल पार्क के पास तथा 12 जून को साकेत नगर में शाही बिल्डिंग मटेरियल व सुकन्या गैस एजेंसी के पास कर्मचारी मौजूद रहेंगे। 15 को अबूबकर नगर उत्तरी में दुर्गा मंदिर व 16 जून को बेगम रहमत नूरी स्कूल के पास और 15 जून को अबूबकर नगर दक्षिणी में शू मार्केट व 16 जून को मुस्लिम मुसाफिरखाना के पास टैक्स जमा किया जा सकेगा। अभियान के अंतिम चरण में 17 जून को सोमनाथ नगर वार्ड के लिए सोमनाथ मंदिर और 18 जून को पिड़रा चौराहा के पास कैंप लगाया जाएगा।


-
कोट........
नगरपालिका परिषद के वार्डो में गृह कर व जलकर के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसमें भवन स्वामी स्वकर निर्धारण कर अपने ही वार्ड के कैंप में गृहकर जलकर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

संजय कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें