फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सलेमपुर। मृतक की फाइल फोटो और अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। बरठा-सलेमपुर मार्ग के उसराहा मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर बृहस्पतिवार शाम गड्ढे में पलट गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सका। जिसके बाद राहगीरों ने ई रिक्शा के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमवलिया गांव निवासी अनुराग तिवारी उर्फ बिट्टू (22) पुत्र अजय तिवारी उर्फ डब्लू बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने साले विशाल शुक्ला को उसके गांव एकौना छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय उसराहा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एम्बुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी। इस पर राहगीरों ने घायल अनुराग को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुराग अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनका विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। परिवार में माता अनिता तिवारी, पिता अजय तिवारी, पत्नी बैशाली तिवारी और मासूम बेटी अंशिका हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें