फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर से बघौचघाट के लिए शनिवार की शाम बाइक से निकला था। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सुमंत प्रसाद 25 पुत्र रामसुभग प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई देवानंद प्रसाद गांव में ही एक टेंट हाउस चलाता है। छोटा भाई सुमंत दुबई में एक कंपनी में काम करता था। इसी महीने सात जून को सुमंत की शादी थी, जिसके लिए दो माह पहले वह दुबई से घर आया था। कुशीनगर जिले के लक्ष्मीपुर गांव की प्रियंका से सात जून को धूमधाम से उसकी शादी हुई।
विज्ञापन

घर में खुशी का माहौल था। शादी के सातवें दिन सुमंत शनिवार की शाम को बाइक से बघौचघाट के लिए निकला था। गांव के बाहर पहुंचने पर तेज रफ्तार उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची बघौचघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों के घरों में भी चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें