भाटपाररानी। बनकटा थाना के जैतपुरा में गांव के एक परिवार के मनबढ़ किस्म के कुछ लोगों ने रंजिशवश राजमणि को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजन घायल युवक का भाटपाररानी पीएचसी पर इलाज कराए। घायल राजमणि ने थाने से न्याय नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने तीन दिन पूर्व उसे पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया था। थाने पर तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।