फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाचा ने किया रिश्ता शर्मसार, भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Nov 2022 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पांच वर्षीय एक बालिका को बहला-फुसलाकर उसके चाचा ने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर करने पर जब बालिका की मां पहुंची तो आरोपी चाचा फरार हो गया। बच्ची की मां पीड़ित को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटपाररानी थाना क्षेत्र की एक बालिका से चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल जांच के लिए महिला थाना भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पांच वर्षीय एक बालिका को बहला-फुसलाकर उसके चाचा ने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर करने पर जब बालिका की मां पहुंची तो आरोपी चाचा फरार हो गया। बच्ची की मां पीड़ित को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उसने थाने में नामजद तहरीर देकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें