फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के सामने चाचा ने की मां की हत्या, अवैध संबंध का शक

विज्ञापन
मृतिका रिंकी के बच्चे।
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में शुक्रवार की आधी रात ऐसी घटना घटी जिससे पूरे इलाके को झकझोर दिया। कमरे में सो रही आठ माह की गर्भवती रिंकी देवी की हत्या बच्चों के सामने उसी के देवर ने पेट में चाकू घोंपकर कर दी। नशे में धुत हत्यारोपी ने न सिर्फ अपने भाभी की बल्कि पेट में पल रहे बच्चे को भी खत्म कर दिया। गांव में चर्चा और पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर कोठी गांव की रहने वाले बृजकिशोर की पत्नी घर पर अपने दो बच्चों को लेकर रहती थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। नासिक में काम कर रहा पति इसी महीने के अंत में घर आने वाला था। रात में रिंकी अपने पति से मोबाइल पर बात करने के बाद बेटे और बेटी को लेकर कमरे में सो रही थी। पुलिस के अनुसार, अचानक उसका देवर कमरे में आकर यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बच्चों की नींद खुल गई। इसके बाद देवर उसके पेट और पैर पर चाकू से वार कर दिया। यह देख बेटी और बेटा चीखने लगे और अपने चाचा को मना किया, लेकिन नशे में धुत चाचा को भतीजों की मासूमियत पर थोड़ा भी तरस नहीं आया। पुलिस गई तो कमरे से लेकर बाथरूम तक खून पसरा हुआ था, लेकिन घटना में प्रयुक्त चाकू कमरे में नहीं मिला। टुनटुन की अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे अवैध संबंध का शक उभरकर आया है। गांव वाले बताते हैं कि भाभी और देवर के बीच पहले भी तकरार होती थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। इस खामोशी में कौन सा तूफान पल रहा था, किसी ने अंदाजा तक नहीं लगाया। घटना के बाद ससुर और छोटा बेटा घर छोड़कर फरार है।

पिता का आरोप, योजना बनाकर की गई बेटी की हत्या
- रिंकी के पिता हरेंद्र मद्धेशिया अपनी बेटी की हत्या में पूरे परिवार को शामिल होने का आरोप पुलिस से लगाया है। बेटी के साथ यह घटना योजना बनाकर की गई है। हत्या की शाम को बड़े बेटे का अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाना। हत्या की सूचना पुलिस को नहीं देना। मायके में डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की सूचना दी गई। आखिर ऐसा क्यों किया गया। आरोप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पैर और पेट पर मिले चाकू लगने का गहरा जख्म
- रिंकी के पैर में दो जगह और पेट में एक जगह गहरा जख्म होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो चाकू घोंपने से पहले रिंकी अपनी बचाव के लिए संघर्ष की है। पेट में ही चाकू लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

मां को ढूंढ रही मासूमों की आंखें
- पत्नी की हत्या के बाद बृजकिशोर नासिक से घर के लिए चल दिया है। रविवार की दोपहर तक उसके घर पहुंचने की संभावना है। तीन साल की नित्या और दो साल का बेटा लोकेश की आंखें सिर्फ मां को ढूंढ रही है। पड़ोसी भी इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें