फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की भिड़ंत में मामा-भांजा घायल

Wed, 18 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। कस्बा के बाईपास मार्ग पर आरामशीन के समीप मंगलवार को आमने-सामने बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार मामा और भांजे घायल हो गए। लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लार कस्बा के घारी वार्ड निवासी नीरज विश्वकर्मा पुत्र राम मूर्ति विश्वकर्मा अपने भांजा शिवांशु निवासी ग्राम तिलौली सलेमपुर को बाईक से बाईपास स्थित एक सीमेंट की दुकान से सीमेंट लेने गया और सीमेंट लेकर घर लौट रहे थे कि महबूब आरा मशीन के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने भीड़ गई।
इस दौरान बाइक पर सवार मामा और भांजा घायल हो गए। वहीं सामने वाला बाइक चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले ली। अस्पताल पहुंचे दोनों घायलों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें