बरहज। राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में बरहज के जयनगर निवासी राजा चौहान और उनके भतीजे अजय चौहान की मौत हो गई।
जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। नगर के जयनगर निवासी राजा चौहान और उनका भतीजा अजय चौहान राजस्थान के भीलवाड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। जहां दोनों नौकरी करते हैं। लोगों के अनुसार दोनों लोग बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
रास्ते में सड़क हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर राजा की पत्नी लाली देवी और उनके पुत्र अंशुमान, अंशिका का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि सबसे छोटा पुत्र अंकुर 05 वर्ष कुछ भी समझ नहीं पा रहा था।