फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अजहर के घर के पास मिला सिपाही का मोबाइल

Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। पुलिस मुठभेड़ में बृहस्पतिवार की रात खरवनिया मोड़ से दबोचे गए 25 हजार के इनामी गो तस्कर अजहर अंसारी के घर के पास भाटपार रानी थाने के एक कांस्टेबल का मोबाइल गिरा मिला।
विज्ञापन

परिजन ने मोबाइल को थाने पहुंच पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी के घर के पास सिपाही का मोबाइल कैसे गिरा, जबकि पुलिस ने खरवनिया मोड़ से मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। यह सवाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस मोबाइल आरोपी के घर के पास से मिलने की बात से साफ इन्कार कर रही है। पुलिस के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के मटियारा जगदीश निवासी अजहर अंसारी पर भाटपार रानी थाने मंे गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का दावा है कि भाटपार रानी और लार पुलिस टीम से खरवनिया मोड़ से मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लार थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें