फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर नष्ट कराई लावारिस शराब

Sun, 09 Aug 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से बरामद मुकदमाती एवं लावारिस माल के समयबद्ध निस्तारण अभियान के तहत जीआरपी देवरिया ने शुक्रवार को तीन मुकदमों से संबंधित लावारिस शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण (नष्टीकरण) कराया। यह कार्रवाई न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद नायब तहसीलदार देवरिया सदर शिवेंद्र कुमार कौण्डिल्य के नेतृत्व में गठित टीम की उपस्थिति में तीन मुकदमों से संबंधित लावारिस शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विनष्टीकरण के समय जीआरपी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार यादव समेत जीआरपी थाना देवरिया का पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए पूरी प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें