फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु की शुरू नहीं हो पाई मरम्मत, आवागमन बाधित होने से लोग परेशान

विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने से सामान के साथ पैदल दूरी तय करती महिलायें स
विज्ञापन
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर बने होल की मरम्मत का कार्य तीन दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पुल से दो पहिया वाहन और पैदल यात्रियों को छोड़ अन्य सभी की आवाजाही पर रोक की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में देर होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

राप्ती नदी पर बने उग्रसेन पुल के रास्ते देवरिया जिले के बरहज और गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के लोग एक दूसरे के इलाके में आते-जाते हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र के लोगों के लिए वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या और बिहार आदि जगहों के लिए जाने का यह सुगम मार्ग है। चार दिन पहले पुल पर बड़ा होल बन गया, जिससे रामजानकी मार्ग से आवागमन बाधित हो गया।
एनएच की ओर से बोल्डर आदि गिराकर रास्ता बंद कर दिया गया है। लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अभी टेस्टिंग व अन्य तकनीकी काम चल रहा है। पुल पर आवागमन बंद होने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को करीब तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सामान साथ लेकर घर से निकलने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त पुल मरम्मत के लिए तीन फर्मों को बुलाया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नुसरतउल्लाह खान पीडी, पीईयू मोर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें