फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्प दंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। मुंडेरा गांव में शनिवार की आधी रात घर में सो रही महिला को सर्प ने डंस लिया। शोर मचाने पर घर के लोग महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव की बासमती देवी (70) भोजन करने के बाद घर में सो रही थीं। आधी रात को सांप ने डंस लिया। कुछ समय बाद बासमती को इसका एहसास हुआ। शोर मचाने पर घर के लोग आनन-फानन महिला को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरा करीब आधे घंटे बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मौत से बेटे रवि सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें