फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताजिया देखने गए दो युवकों पर हथियार और फावड़े से हमला

Mon, 07 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे ताजिया देखने गए दो युवकों पर धारदार हथियार और फावड़े से हमला होने का आरोप है। घायल युवक के परिवार वालों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में दो पटीदारों में मारपीट हुई है। ताजियादारों से विवाद का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरा खुर्द गांव निवासी नागेंद्र चौहान (28) का गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद है। नागेंद्र के परिवार वालों के अनुसार, शनिवार रात को वह अपने ट्रैक्टर चालक रोहित विश्वकर्मा (24) के साथ गांव में ताजिया देखने गया था।
वहां ताजिएदार करतब दिखा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने पीछे से चालक रोहित और नागेद्र पर पीछे से धारदार हथियार और फावड़े से हमला कर दिया। इससे दोनों को हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी रही। सूचना पर रात में ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें