फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरी बीवी को घर लेकर पहुंचे पति ने पहली पत्नी को पीटा

Mon, 07 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे दूसरी बीवी को घर लेकर पहुंचे पति ने पहली पत्नी अमृता यादव की बेरहमी से पिटाई कर खदेड़ दिया। अमृता का आरोप है कि पति ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर लौट गई। पीड़िता रविवार को 14 वर्षीय बेटी को लेकर थाने पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर कस्बा निवासी अमृता यादव की शादी करीब 23 साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी शैलेश यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दोनों के बीच 14 वर्षीय बेटी कल्पना यादव है। अमृता का आरोप है कि पांच साल से पति खर्च नहीं देता है। इस वजह से बेटी मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है, जबकि वह ससुराल में हती है। अमृता का कहना है कि पति शैलेश गुजरात में रहते हैं। वहीं की किसी दूसरी महिला से हाल में ही शादी कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार रात में करीब आठ बजे पति दूसरी बीवी को लेकर अचानक घर पहुंचे और उसे मारपीट कर घर से खदेड़ने लगे। घर से नहीं निकलने पर दोनों गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर जान बचाई। पति का सहयोग सास-ससुर भी कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें