फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज में शनिवार दोपहर में बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मझौलीराज वार्ड नंबर 6 जुमा मोहल्ला निवासी जाकिर हुसैन (35), पुत्र रमजान सुरेमानी तथा टुनटुन सैनी शनिवार की दोपहर किसी काम से सलेमपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नदावर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें