फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अंतिम वीडियो: सोशल मीडिया पर बनाने गए थे वीडियो- बाइक-कार की टक्कर; 2 युवकों की मौत, 1 घायल

Tue, 24 Dec 2024 04:15 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

ग्राम खैरटियां निवासी अमित उर्फ टाइगर शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा 19 वर्ष,अपने साथी मनोज यादव 21 वर्ष पुत्र जयनाथ यादव एवं रोहित पुत्र योगेंद्र निषाद के साथ सोमवार को मदनपुर स्थित एक स्थान पर फेसबुक लाइव के लिए वीडियो बनाने गया था। इसी समय सड़क हादसा होने से दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मित उर्फ टाइगर शर्मा व मनोज यादव( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के ग्राम खैरटिया निवासी बाइक सवार तीन युवकों की मदनपुर से घर लौटते समय गौरी बाजार -रुद्रपुर मार्ग पर इंदूपुर चौराहे के समीप एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में बीती रात मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर बताया जाता है।

विज्ञापन



मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम खैरटियां निवासी अमित उर्फ टाइगर शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा (19) अपने साथी मनोज यादव (21) पुत्र जयनाथ यादव एवं रोहित पुत्र योगेंद्र निषाद के साथ सोमवार को मदनपुर स्थित एक स्थान पर फेसबुक लाइव के लिए वीडियो बनाने गए थे।
विज्ञापन


तीनों युवक पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया पर वीडिओ बनाकर डालते थे। देर शाम घर लौटते समय इंदूपुर चौराहे के समीप गौरी बाजार से रुद्रपुर जा रही एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

Deoria - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि कार चालक लापरवाही एवं तेज गति से चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के आधे हिस्से के परखे उड़ ग ए। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तीनों युवकों को सीएचसी गौरी बाजार ले गए, जहां दो युवकों गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।

जहां देर रात अमित उर्फ टाइगर शर्मा एवं मनोज यादव की मौत हो गई। वहीं, रोहित का इलाज चल रहा है।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक युवकों के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरी बाजार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें