भटनी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर मंगलवार की रात जीआरपी ने 32 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों बिहार के सिवान जिले के मैरवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पानी की टंकी के पास बैग लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे दो युवकों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
तलाशी में बैग से शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार निवासी सिसवा खुर्द और प्रेम कुमार निवासी मांझी, थाना मैरवा, जिला सिवान के रूप में हुई। सीओ बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद