सलेमपुर क्रय-विक्रय केंद्र के समीप मारपीट करते लोग।
सलेमपुर। क्रय-विक्रय समिति के पास रविवार की दोपहर किसी बात पर बाइक सवार दो युवकों पर राहगीरों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर बाइक सवारों को मौके से हटा दिया। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर क्रय विक्रय समिति पर एक बाइक से दो युवक पहुंचे। इसी बीच एक और युवक पहुंचकर कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और बाइक सवार दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। संवाद