पुलिस की गिरफ्त में गो तस्कर अभियुक्त राजेश यादव उर्फ पुलपुल यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। सलेमपुर-कुंडौली मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस टीम पर रविवार की सुबह अपने को घिरा देख पशु तस्कर ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाब कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला लार थाना क्षेत्र के मंगरइचा गांव निवासी पशु तस्कर राजेश यादव उर्फ पुलपुल पर भाटपाररानी, लार और मईल थाने में गोवध, हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार, लार क्षेत्र के मंगरइचा गांव निवासी राजेश यादव उर्फ पुलपुल मईल थाने में दर्ज गोवध अधिनियम पशु क्रूरता अधिनियम के तहत व गैंगस्टर के केस में कई माह से फरार चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। रविवार की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पशु तस्कर राजेश यादव सलेमपुर-कुंडौली मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इटहुरा हजाम मोड़ पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है।