पैकौली। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सुरौली पुलिस ने कोइलगढ़हा के बिचला टोला में छापेमारी की। इस दौरान मंती पत्नी राम शुभग तथा लीलावती पत्नी बलवंत निषाद के पास से पुलिस को दो प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। इनके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। मौके पर मौजूद करीब 400 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक विवेक यादव ने बताया कि दो महिलाओं के पास शराब और इसको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।