फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धोखाधड़ी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। भलुअनी पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी के मामले में बरहज थाना क्षेत्र के हरनौठा की मीना देवी और परसिया तिवारी की गीता देवी को गिरफ्तार किया है। इन पर शादी कराकर फर्जी मामले में फंसाने का भय दिखाकर एक लाख 10 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखौदा गांव निवासी रवींद्र की तहरीर पर भलुअनी थाने में दोनों महिला आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करमटार शेरखां के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने एक मैरिज हॉल में रवींद्र की शादी गोल्डी नामक युवती से कराया था।
इसके बाद रवींद्र को फर्जी मामले में फंसाने का भय दिखाकर एक लाख 10 हजार दुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से 20-20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरनौठा की मीना देवी और परसिया तिवारी की गीता देवी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें