फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सीएचसी भटनी में तैनात एक स्टाफ नर्स ने एक डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकत और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएमओ से शिकायत कर मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नही करती है।
विज्ञापन

वहीं, डॉक्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित स्टाफ नर्स अप्रैल से लगातार ड्यूटी में लापरवाही कर रही थीं। डीएम के निर्देश पर स्टाफ नर्स को लेबर रूम की ड्यूटी से हटाकर ओपीडी में तैनात किया गया है। इससे नाराज होकर वह झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी स्टाफ नर्स ने एक बीपीएम पर भी इसी प्रकार के आरोप लगाए थे, जो जांच में असत्य पाए गए थे।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में स्टॉफ नर्स कह रही है कि रात में इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर अक्सर लेबर रूम में चले आते हैं। इस दौरान वह गलत भाषा का प्रयोग कर अपमानित करने का कार्य करते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी कई बार शिकायत की गई है, मगर वह अपनी आदत से बाज नहीं आए। इससे परेशान होकर इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई है। साथ ही वीडियो में कहा कि अगर इस दौरान उसके साथ कुछ गलत होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी आरोपी डॉक्टर की होगी। ..
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. राजेश कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें