फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले 16,164 रुपये

Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को बघौचघाट पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर हेल्प डेस्क की पहल पर एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों के कुल 16,164 रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामनगर टोला जानकी नगर निवासी अनिल कुमार चौरसिया ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए उनके 10 हजार रुपये वापस कराए गए।
वहीं, दुलार पट्टी निवासी सोनू यादव की शिकायत पर पुलिस ने 6,164 रुपये की धनराशि वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों को राहत मिली। पुलिस ने साइबर अपराध से पीड़ित लोगों से समय पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें