फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंडर पर विवाद से विकास कार्यों पर संकट

Tue, 13 Oct 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा नगर पंचायत में करीब सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद गहरा गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही खींचतान के चलते नगर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शासन से स्वीकृत धनराशि से नाली, सड़क और पथ प्रकाश सहित अन्य कार्य कराए जाने थे। इनमें से करीब चार करोड़ रुपये के कार्यों का टेंडर आठ अक्तूबर को खुलना था। आरोप है कि टेंडर अपने पक्ष में कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें