सलेमपुर। पुरैना फीडर के सिसवा दीक्षित गांव के ट्रांसफाॅर्मर की दो खूंटी करीब एक महीने से खराब पड़ी है। गांव के लोग हर दूसरे दिन बनवाते हैं। इसके चलते गांव की आपूर्ति बार बार बाधित हो रही है। करीब एक सौ की आबादी प्रभावित है।
सलेमपुर सब स्टेशन ग्रामीण के पुरैना फीडर से सिसवां गांव की बिजली की आपूर्ति होती है। इस ट्रांसफाॅर्मर से गांव के लोगों की घरेलु बिजली के अलावा सरकारी नलकूप की आपूर्ति होती है।
इसको लेकर गांव के लोगों अवर अभियंता से शिकायत किया लेकिन ठीक नहीं हो सका।
गांव के कुंदन तिवारी ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत किया गया लेकिन ठीक नहीं हो सका। एक ही खूंटी में पूरे गांव का लोड होने के वजह से हर दूसरे दिन जर्जर तार टूट जाते है जिसको जुड़वाने के लिए अधिकारियों के आगे पीछे चक्कर लगाने पड़ जाते है।
इसके कारण करीब एक सौ लोग प्रभावित हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराकर ठीक करा दिया जाएगा।