फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गायब टैंकर से लिए गए दूध का नमूना हुआ फेल

Tue, 25 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राधिका जी डेयरी से मिलावटी पनीर का धंधा तेजी से चल रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 नवंबर को जब यहां पर छापा मारा तो दूध से भरा टैंकर मिला। इस दूध के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

जांच में दूध का नमूना फेल हो गया है। इसमें फैट की कमी मिली है। इस बीच टैंकर के गायब होने से पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद उड़ गई है। नमूना फेल होने के बाद अब विभाग डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। टैंकर गायब होने के मामले में दी गई तहरीर पर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
20 नवंबर को ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने टीम के साथ छापामार कर 10 क्विंटल खराब पनीर बरामद किया। इस पनीर को विभाग ने नष्ट करा दिया था। छापेमारी में 25 किलो का 80 बोरा मिल्क पाउडर, 90 किलो खोवा और तीन टिन पामोलीन भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुरौली थाने में तहरीर देकर मथुरा निवासी डेयरी संचालक दरफ सिंह और मैनेजर विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं दूध से भरे टैंकर को सीज कर दिया था। साथ ही सभी का सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेज दिया। जांच में टैंकर से लिए गए दूध का नमूना फेल हो गया है। एक दिन बाद टीम फिर डेयरी पर जांच करने पहुंची तो टैंकर गायब मिला था। तबसे टैंकर का पता नहीं है। डेयरी बंद है।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरौली थाने में टैंकर गायब होने का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उधर, डेयरी मालिक और मैनेजर डेयरी बंद कर गायब हैं। इधर दूध में फैट 4 प्रतिशत से कम आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग एडीएम कोर्ट में मुकदमा करने की तैयारी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टैंकर सीज कर पुलिस के सुपुर्द नहीं किया था। इसलिए मामले की जांच करने के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
पिछले महीने भी पकड़ा गया था तीन क्विंटल पनीर : अक्तूबर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद़्देनजर अभियान चलाया तो लगभग 300 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तब सलेमपुर-मझौली मार्ग पर औरंगाबाद के पास एक पिकअप वैन में संदिग्ध पनीर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने वाहन को रोककर उसकी जांच की। पूछताछ में वैन चालक ने बताया कि यह पनीर आजमगढ़ स्थित श्वेत सागर डेयरी में तैयार किया गया था और इसे देवरिया की विभिन्न दुकानों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने मौके पर ही उसका परीक्षण किया, जिसमें इसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर नष्ट कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें