फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंडक नदी में स्नान कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 25 May 2022 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

आकाश और सागर बुधवार की दोपहर में दोस्तों के साथ स्नान करने गए। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। यह देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। कुछ ही पल में दोनों डूब गए।
विज्ञापन
मृतक आकाश और सागर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के सामने गंडक नदी में बुधवार को स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों को आसपास के लोगों ने काफी देर बाद निकाला।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी आकाश गोंड (17) पुत्र मनीष गोंड, सागर गुप्ता (15) पुत्र अच्छे लाल बुधवार की दोपहर में दोस्तों के साथ स्नान करने गए। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। यह देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। कुछ ही पल में दोनों डूब गए।

इसकी सूचना परिजनों को दी। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि दोनों की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें