फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो सॉल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। क्षेत्र के बलदेव स्वामी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरौना में शनिवार को यूपी बोर्ड की गणित की परीक्षा के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक जंग शेर सिंह ने दूसरे की जगह परीक्षा देते दो सॉल्वर पकड़े, इनमें एक नाबालिग है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ खुखुंदू थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के बलदेव स्वामी उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरौना में शनिवार को प्रथम पाली में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच कक्ष संख्या-4 में केन्द्र व्यवस्थापक जंग शेर सिंह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परीक्षा दे रहे दो अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर लगा फोटो उन्हें संदिग्ध लगा। इस पर दोनों से आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि खुखुंदू क्षेत्र के ही रानीघाट के रहने वाले दो परीक्षार्थियों की जगह उसी गांव का अवनीश यादव पुत्र परीखन और नाबालिग आरोपी परीक्षा में बैठे थे। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पकड़े दोनों सॉल्वर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें