फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टंकी पर चढ़ा युवक, बोला-हरियाली देखने आया था

Mon, 03 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
देवरिया। शहर में एक विक्षिप्त युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची गई। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और काफी समझाया-बुझाया। उसे दोबारा टंकी पर नहीं चढ़ने की हिदायत दी गई। थोड़ी देर के लिए विक्षिप्त युवक की इस हरकत से हर कोई परेशान दिखा। रेलवे स्टेशन परिसर में एक मानसिक रूप से विकसित युवक घूमता रहता है। रविवार की दोपहर में वह रेलवे स्टेशन स्थित पानी की टंकी पर अचानक चढ़ गया और ऊपर सो गया। वह कभी ऊपर उठ रहा था तो कभी बैठ रहा था। उसकी हरकत देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी।
विज्ञापन

आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंचे और स्टेशन परिसर में घूमने वाले बच्चों के सहारे उसे बहला फुसला कर ऊपर से नीचे उतारा। जीआरपी के इंस्पेक्टर ने उससे पूछा ऊपर क्यों चढ़े थे, तो बोला हरियाली देखने गया था। पूछने पर उसने अपना नाम महादेव बताया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने उसे खाना खिलाया और समझाया कि दोबारा मत चढ़ना उसके बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें